सहारनपुर की प्राची ने एशियाई खेलों में जीता पदक
सहारनपुर, सितम्बर 26 -- सरसावा क्षेत्र के झबीरण गांव की प्राची चौधरी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। प्राची ने 53.21 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ वह एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली सहारनपुर की पहली महिला एथलीट बनी हैं। शनिवार को 400 मीटर के फाइनल में प्राची ने शुरुआत से ही मजबूत प्रदर्शन किया। बहरीन की सलवा नासिर ने 49.20 सेकंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि ईरान की जहरा जारेई मानूजान 52.38 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। भारत की दूसरी धाविका किरण पहल 53.41 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। प्राची का कांस्य पदक एशियाई खेलों में भारत का 30वां पदक भी रहा। भारत के खाते में अब चार स्वर्ण, 12 रजत और 14 कांस्य पदक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.