सहारनपुर, अगस्त 30 -- सहारनपुर की बेटी खुशी नैब ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली से बीए एलएलबी(ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी करने वाली खुशी नैब ने 126 विद्यार्थियों के बैच में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए पांच गोल्ड मेडल और कैश प्राइज अपने नाम किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में उत्सव का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। खुशी नैब ने कॉन्स्टिट्यूशन लॉ में दो, कॉरपोरेट लॉ में दो और पब्लिक लॉ में एक गोल्ड मेडल हासिल किया। पढ़ाई के क्षेत्र में इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे सहारनपुर को गौरवान्वित किया है। यह भी पढ़ें- सतीश ने पहले प्रयास में उत्तीर्ण की यूजीसी, नेट खुशी नैब पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। वह डांस के बड़े मं...