बागपत, सितम्बर 7 -- बागपत। आरटीओ प्रवर्तन सहारनपुर मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को एआरटीओ कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, कर्मचारियों की पहचान और आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की पड़ताल की गई। आरटीओ प्रवर्तन ने कार्यालय में दलालों और अनधिकृत लोगों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जांची गई। कैमरे चालू हैं या नहीं और उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जा रही है या नहीं, इसकी जानकारी ली गई। इसके बाद कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के पहचान पत्रों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, आवेदकों से लिया फीडबैक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के पहचान पत्र भी देखे गए।मनोज ...