सहारनपुर, अगस्त 15 -- सहारनपुर। सरसावा क्षेत्र में देहरादून-अंबाला रोड पर शनिवार को स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रही स्विफ्ट से जा भिड़ी। इसमें आईटीबीपी के डीआईजी और एक जवान की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल पिलखनी स्थित पीजीआई अस्पताल पहुंचाया। डीएम और एसएसपी ने मेडिकल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थे। वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा में जा रही स्विफ्ट से टकरा गई कार से टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने स्कॉर्पियो सवार दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। इनमें आईटीबीपी के डीआईजी और एक जवान शामिल हैं...