सहारनपुर, मार्च 24 -- सहारनपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी ने मनचले के ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता लगते ही हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि किशोरी ने रविवार देर रात अपने कमरे में छत के पंखे से चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को शक हुआ। आवाज लगाने पर भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का हाल देख परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।परिजनों के अनुसार, मल्हीपुर रोड निवासी ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.