सहारनपुर, मार्च 27 -- सहारनपुर/गंगोह। गंगोह क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को ब्लैकमेल कर तीन महीने से लगातार दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता की बीमार मां को नशे की गोली खिलाकर बेसुध कर दिया और बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के चाचा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग भतीजी कुछ दिनों से सहमी हुई थी। वह किसी से बात नहीं कर रही थी। 24 मार्च की रात करीब 2 बजे जब वह घर आई तो उसकी हालत बहुत खराब थी। पूछताछ में भतीजी ने सारी बात बताई। उसने बताया कि गांव का युवक उसे शादी का झांसा देकर तीन महीने से दुष्कर्म करता रहा। वह उसे बदनाम करने की धमकी देता था। तहरीर के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता की बीमार मां को नशे...