सहारनपुर : गंगनहर में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक ने कूदकर बचाई जान
सहारनपुर, मई 13 -- नानौता में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि कार शामली की ओर से सहारनपुर जा रही थी। जैसे ही वाहन नानौता क्षेत्र में गंगनहर के पास पहुंचा, अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नहर में जा गिरी। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कार के नहर में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति काफी तेज थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.