सहारनपुर, जुलाई 1 -- घर से सामान लेने बाहर गया था बच्चा, सीएचसी में भर्ती कराया, हो गई मौत चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह बचाया मगर नहीं बच सकी जान सहारनपुर/गागलहेडी, संवाददाता। कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव हरौड़ा में बुधवार सुबह आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घायल अवस्था में बच्चे को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।

बच्चे का दर्दनाक हादसा गांव हरौड़ा निवासी जुबेर का छह वर्षीय पुत्र अकदास बुधवार सुबह करीब सात बजे घर के सामने स्थित दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक पांच-छह आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह नोंच डाला। मा...