पीलीभीत, फरवरी 18 -- बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सहायिका पद के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं के शैक्षिक अभिलेख का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न रहे। जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी और बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय सिंह ने अपने स्टाफ के साथ सहायिकाओं के आवेदन से जुड़े शैक्षिक अभिलेख का मूल अभिलेखों से सत्यापन किया। ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ियों को रोका जा सकेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सहायिका पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। उसके बाद मुख्यालय से मेरिट बनाई गई मेरिट के अनुसार अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों से सत्यापन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.