श्रावस्ती, मार्च 16 -- श्रावस्ती,संवाददाता। आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति में 20 हजार रुपए मांगना सीडीपीओ को भारी पड़ गया। जांच में पुष्टि होने पर सीडीओ ने सीडीपीओ पर कार्रवाई के लिए विभागीय लिखा पढ़ी की है। विकास क्षेत्र सिरसिया की प्रियंका आर्य पत्नी मंगली प्रसाद ने आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति का फार्म भरा था। इस पर सीडीपीओ सिरसिया मुकेश कुमार ने प्रियंका आर्य से मोबाइल फोन पर 20 हजार रुपयों की मांग की। जिसे महिला ने रिकार्ड कर लिया। इसकी शिकायत महिला ने जिलाधिकारी महोदय से लिखित रूप में की और साथ में आडियो क्लिप भी दिया। शिकायत की गम्भीरता को देखते हुए डीएम ने जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद को जिम्मेदारी सौंपी। इस पर सीडीओ ने डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार यादव, डिप्टी कलेक्टर रवेन्द्र कुमार की संयुक्त टीम का गठन कर जांच सौं...