सहायिका चयन को लेकर आयोजित ग्रामसभा में चार आवेदन पड़े दस्तावेजों की जांच के बाद होगी चयनित सहायिका के नामों की घोषणा : बीडीओ
लातेहार, जून 12 -- बेतला प्रतिनिधि। केचकी आंगनबाड़ी केंद्र भाग-एक और दो में सेवानिवृत्ति से खाली हुए सहायिका पद पर चयन के लिए मुखिया बुद्धेश्वर सिंह की मौजूदगी में गुरुवार को पंचायत सचिवालय में ग्रामसभा हुई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान विजयमल सिंह ने की। इसमें सहायिका के लिए डीपिंटी कुमारी समेत कुल 4 महिलाओं ने आवेदन दिया। मौके पर मौजूद बीडीओ सह सीडीपीओ रेशमा रेखा मिंज ने कहा कि आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेजों की जांच के बाद चयनित सहायिका के नामों की घोषणा बहुत जल्द कर दी जाएगी। संपन्न ग्रामसभा में वार्ड सदस्य समेत अधिक संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.