बलिया, फरवरी 13 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। फोन पर नियुक्ति कराने के लिए पैसा की डिमांड करने और नहीं देने पर नियुक्ति निरस्त कराने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। विकास खंड नगरा की प्रभारी बाल विकास अधिकारी अर्चना गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि सहायिका के पद पर आवेदन करने वाली प्रियांजली पांडेय ने सीडीपीओ चिलकहर को फोन कर बताया था कि श्रीमन उपाध्याय नामक व्यक्ति नियुक्ति कराने के लिए पैसे की डिमांड कर रहा है। महिला ने यह भी बताया कि पैसा नहीं देने पर चयन निरस्त कराने की धमकी दे रहा है। सीडीपीओ चिलकहर ने इस मामले से जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) को अवगत कराया। डीपीओ ने मामला नगरा ब्लॉक से जुड़े होने पर प्रभारी सीडीपीओ को मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.