गाजीपुर, जून 18 -- गाजीपुर, संवाददाता। आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति पर लगातार लोगों की ओर से धांधली करने का आरोप लगाते हुए शिकायते दर्ज करायी जा रही है। अब तक 135 लोगों ने सहायिकाओं के चयन पर शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है। हालांकि विभाग शिकायतों की जांच करने में जुटा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि नियुक्ति में सीडीपीओ और विभागीय बाबू की मिलीभगत से धांधली हुई है। बाल विकास पुष्टहार विभाग के 17 बाल विकास परियोजनाओं में कुल 1352 पदों पर नियुक्ति के आवेदन पत्र मांगे गये थे। जिसमें 1328 पदों पर चयन किया गया। अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया की सूची जारी होने के बाद अब दूसरे स्थान पर रहने वाले सहित अन्य अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्ति में शामिल सीडीपीओ, सुपरवाइजर और विभागीय बाबू ने दस्तावेजों में हेरफेर करते हुए...