फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।राजेपुर ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय गोपालपुर की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रीना पांडेय और आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका रेनू के बीच विवाद अदालत में पहुंच गया है। अदालत ने सहायिका रेनू की अर्जी पर फतेहगढ़ के थाना प्रभारी से आख्या मांगी है। फतेहगढ़ कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। सहायिका रेनू का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका रीना और अध्यापक अमरेश उस पर गांव के बच्चों का दाखिला कराने के लिए नाजायज दबाव बना रहे हैं। जबकि उनके गांव से विद्यालय की दूरी अधिक है और उस गांव में सरकारी स्कूल भी है। ऐसे में अध्यापक नाराज रहने लगे और 25 अप्रैल को मारपीट कर दी। गले में मंगलसूत्र तोड़ लिया। धारदार हथियार से लहूलुहान कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर रीना पांडेय का आरोप है कि सहायिका रेनू वर्ष मे...