सहायता व सुविधा केंद्र का शुभारंभ
चाईबासा, जून 9 -- चाईबासा, संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक सहायता एवं सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सहायता, उनके आवेदनों पर कार्य करना, कल्याणकारी योजनाओं से उनको जोड़ना और माता-पिता व वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के तहत सुविधाएं उपलब्ध कराना और कठिनतम परिस्थिति में सहायता प्रदान कराना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के सचिव ने बताया जून माह भर चलने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में जिले के अंचल कार्यालयों के सभी विधिक सहायता केंद्रों, जिले में अवस्थित बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाओं, अन्य बैंकों की शाखाओं, झींकपानी स्थित वृद्धाश्रम, चाईबासा भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में भी जागृति स्कीम 2025 के तहत वरिष्ठजन सहायता एवं सुविधा केंद्र स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.