मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा की मंडलीय बैठक मंगलवार को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलीय अध्यक्ष पं. श्याम मोहन श्रोत्रिय ने और संचालन मंडलीय महामंत्री अंकित गुप्ता ने किया। बैठक में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के संचालन में आ रही समस्याओं, विभागीय हस्तक्षेप और लगातार घट रही छात्र संख्या पर चर्चा की गई। अमरोहा जिलाध्यक्ष रोहताश शर्मा ने कहा कि विद्यालयों की शैक्षिक व्यवस्था में सुधार के बजाय विभागीय स्तर पर नियुक्ति और पदोन्नति जैसे मामलों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रबंधकीय व्यवस्था में हस्तक्षेप से विद्यालयों का शैक्षिक माहौल प्रभावित हो रहा है। बायोमीट्रिक उपस्थिति, पैनल निरीक्षण और शिक्षक डायरी के निरीक्षण जैसी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने की जरूरत...