सहायता केंद्र बना शोपीस, किसान परेशान
गाजीपुर, जून 8 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किसान सहायता केंद्र कटयां इन दिनों बदहाल व्यवस्था का शिकार है। केंद्र पर कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती न होने से क्षेत्र के किसानों को विभिन्न कार्यों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय किसान राजेंद्र यादव, संजय सिंह, रमेश, संतोष चौहान, आशा देवी और विद्यांश ने बताया कि किसान पंजीकरण, फसल संबंधी जानकारी, ऑनलाइन आवेदन, शिकायतों के निस्तारण और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें करीब 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। इससे किसानों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। किसानों का आरोप है कि केंद्र का भवन तो बना हुआ है, लेकिन आवश्यक कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.