सहायक स्टोर कीपर भर्ती चयन परिणाम घोषित
लखनऊ, सितम्बर 25 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को सहायक स्टोर कीपर व सहायक ग्रेड तीन के कुल 200 पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर अंतिम चयन परिणाम देखा जा सकता है।आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया की ओर से जारी सूचना के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लि. के नियंत्रणाधीन सहायक ग्रेड तीन के एक पद अनारक्षित था, इस पर चयन कर लिया गया है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 199 सहायक स्टोर कीपर के पदों में अनारक्षित 83, अनुसूचित जाति 41, अनुसूचित जनजाति तीन, अन्य पिछड़ा वर्ग 53, और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 19 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अंतिम चयन परिणाम में क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को उनकी मूल श्रेणी में समाहित किया गया है।कनिष्ठ सहायक भर्ती टाइपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.