लखनऊ, फरवरी 25 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सहायक स्टोर कीपर के 199 पदों, उप्र पुलिस आवास निगम में सहायक ग्रेड-तीन के एक पद पर भर्ती के लिए आयोजित टाइपिंग परीक्षा में 702 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है। यूपीएसएसएससी की ओर से बुधवार को परिणाम घोषित किया गया। सहायक स्टोर कीपर व सहायक ग्रेड-तीन के कुल 200 पदों पर लिखित परीक्षा के आधार पर टाइपिंग परीक्षा के लिए 1526 अभ्यर्थियों को अर्ह घोषित किया गया। इसमें से 552 अभ्यर्थी टाइपिंग परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इसमें उपस्थित 974 अभ्यर्थियों में 702 को पास घोषित किया गया है। टंकण परीक्षा में 272 अभ्यर्थी असफल रहे। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग में कनिष्ठ सहायक के 54 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर टाइपिंग परीक्षा के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.