कानपुर, मार्च 22 -- चकेरी। श्याम नगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेनानायक तनु उपाध्याय के पदोन्नति के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने सहायक सेनानायक प्रथम तनु उपाध्याय को पदोन्नत होकर अपर पुलिस अधीक्षक बनने पर आधिकारिक रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेनानायक अपने संबोधन में कहा कि पदोन्नति केवल पद का बढ़ना नहीं है, बल्कि उत्तरदायित्वों का विस्तार है। समारोह के अंत में वाहिनी के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर शिविरपाल चंद्रेश्वर, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सूबेदार सैन्य सहायक सुरेंद्र सिंह, हेड क्लर्क विनीत त्रिपाठी, रावेंद्र चौधरी समेत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...