सहायक सुरक्षा आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
भदोही, अगस्त 11 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के सहायक सुरक्षा आयुक्त (असिस्टेंट कमांडेंट) नागेंद्र कुमार महादेव यादव रविवार की रात ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर, प्लेटफार्म आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बता दें कि शनिवार को शिवगंगा एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी को रेलवे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इसके बाद रेलवे ट्रैक से सटे गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे पुलिस की सक्रियता भी बढ़ा दी गई है। रविवार की रात प्रयागराज से वाराणसी के बीच स्थित इस स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए सहायक सुरक्षा आयुक्त पैसेंजर ट्रेन से देर शाम ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। यह भी पढ़ें- ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मामलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.