देवरिया, दिसम्बर 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के औराचौरी के समीप गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर रविवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी 18 दिसंबर को गोण्डा जिले में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर ज्वाइनिंग होनी थी। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पथरहट के रहने वाले नित्युष सिंह (28) पुत्र प्रमोद सिंह परिवार के साथ शहर के भुजौली कॉलोनी में रहते थे। हाल ही में उनका चयन सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर हुआ था और 18 दिसंबर को गोण्डा में ज्वाइन करना था। रविवार की रात वह बाइक से शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए बैतालपुर की तरफ गए थे। रात को घर लौटते समय औरा-चौरी के समीप सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गए। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार पुरवा निवासी एक युवक भी घायल हो गया। दोनों को महर्षि देवरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.