सहायक सर्वेयर पद पर दो कर्मियों का चयन, 12 साल पुरानी मांग पूरी
धनबाद, अगस्त 1 -- कतरास। आल इंडिया सर्वेयर एंड पर्सनल एसोसिएशन की लंबे समय से चल रही मांग को सफलता मिली है। कतरास क्षेत्र के मानव संसाधन प्रबंधक ने आदेश जारी कर रवींद्र कुमार यादव और राजेंद्र प्रसाद महतो को सहायक सर्वेयर पद पर चयनित किया है। एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव राजेंद्र प्रसाद महतो ने बताया कि 2014 से यह पद रिक्त था और चयन की मांग को लेकर बीसीसीएल मुख्यालय में लगातार प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि कई योग्य कर्मी अब भी चयन से वंचित हैं। प्रबंधन यदि समय पर पद, पदनाम और वेतनमान को लेकर पहल करे तो कंपनी और कर्मियों दोनों को लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.