काशीपुर, दिसम्बर 17 -- काशीपुर, संवाददाता। सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने पति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के बाद देवर व उसके परिवार पर जेवर और सरकारी सामान हड़पने तथा तीन वर्षीय पुत्री सहित घर से निकालने का आरोप लगाया है। मामले में आईटीआई थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रकाश सिटी निवासी ललिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति पटवारी दौलत सिंह की बीते 27 अगस्त को संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस ने उनके शरीर से मिली सोने की चेन और डायमंड रिंग देवर पाकेश कुमार को सुपुर्द की थी। आरोप है कि कई बार मांगने के बावजूद देवर ने जेवर वापस नहीं किए। इसके अलावा पति की कार में रखा सरकारी लैपटॉप, बहुद्देशीय वित्त निगम की रसीद बुक तथा सात हजार रुपये भी अपने पास रख लिए। ललिता का आरोप है कि पति के अंतिम...