लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- धूप, गर्मी व लू से श्रमिकों को बचाव के लिए सहायक श्रमायुक्त ने एडवाइजारी जारी की है। व्यापार मण्डल पदाधिकारियों, औद्योगिक संगठनों, ईंट भट्ठों, प्लाईवुड इकाइयों आदि के लिए जारी एडवाइजरी में काम करने वाले श्रमिकों को गर्मी से बचाव के इंतजाम करने को कहा गया है। सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह ने बताया कि धूप, गर्मी लू से बचाव के लिए श्रमिक पूरे आस्तीन के कपड़े पहनकर निकलें। साथ में पानी जरूर रखें और थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीते रहें। गमछा, टोपी, धूप का चस्मा प्रयोग करें। इसके अलावा यदि सम्भव हो तो घर का बना पेय पदार्थ जैसे नीबू पानी, नमक चीनी घोल, छाछ, आम का पना आदि का सेवन करें। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बदला पूर्वानुमान; अब इन दो डेट पर लू चलने का येलो अलर्ट वहीं नियोजकों को निर्देश दिया गया है कि तेज धूप में ज्यादा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.