बोकारो, अप्रैल 12 -- तेनुघाट थर्मल में श्रम विधियों का लगातार हो रहे उल्लंघन को रोकने में श्रम विभाग की विफलता के खिलाफ मजदूरों ने शनिवार को बोकारो थर्मल स्थित सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के समक्ष डेरा डाला। नेतृत्व कर रहे ठेकेदार मजदूर यूनियन के महासचिव इफ्तिखार महमूद ने कहा कि गंभीर अवस्था में मरीज को इंसेंटिव केयर यूनिट में रखा जाता है किंतु सहायक श्रमायुक्त टीटीपीएस प्रबंधन को जनरल वार्ड में रखे हुए हैं। फलस्वरुप श्रम कानून के साथ-साथ निर्णयों का भी प्रबंधन उल्लंघन कर रही है। कहा कि गलत बीते 29 मई के निर्णयों का श्रम विभाग अनुपालन तो अभी तक नहीं करा पाई, बीते 9 जनवरी के निर्णय का भी प्रबंध उल्लंघन कर रही है और सहायक श्रमायुक्त कार्यालय की हालत यह है कि निर्णय का उल्लंघन पर अपने स्तर से संज्ञान तक नहीं लेती है। वहीं सहायक श्रमायुक्त रंजी...