बिहारशरीफ, अप्रैल 2 -- सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 14 से 11 से परीक्षार्थी एडमिट कार्ड करें डाउनलोड बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर 14, 15, 17, 18, 21 और 21 अप्रैल को होगी। इसके लिए परीक्षार्थी 11 अप्रैल से एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंव विजय ने बताया कि इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ई एडमिट कार्ड पर परीक्षार्थी का रॉल नंबर और बार कोड स्पष्ट अंकित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि 14 और 15 अप्रैल वाले परीक्षार्थी 11 अप्रैल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं 17 और 18 अप्रैल वाले परीक्षार्थी इसे 14 अप्रैल से डाउनलोड कर सकते हैं। इसी तरह से 20 और 21 अप्रैल वाले परीक्षार्थी इसे 17 अप्रैल से...