पूर्णिया, अप्रैल 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में 23 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त मुक्त माहौल में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की प्रतियोगिता परीक्षा में दूसरे दिन एक पाली में आयोजित की गई। 23 परीक्षा केंद्रों पर 14 से 21 अप्रैल तक आयोजित होने वाली सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की प्रतियोगिता परीक्षा जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच दूसरे दिन भी हुई। परीक्षा के दूसरे दिन सभी 23 परीक्षा केंद्रों पर एक पाली में परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 8364 परीक्षार्थियों में 3773 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 4591 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन की परीक्षा संपन्न होने के बाद अब 17 अप्रैल , 18 अप्रैल, 20 अप्रैल एवं 21 अप्रैल को निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.