कटिहार, अप्रैल 19 -- कटिहार , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क दिखा। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल, उड़नदस्ता टीम तथा सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई थी। जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहली पाली में कुल 9,972 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। इनमें 4,104 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 5,868 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उपस्थिति लगभग 41 प्रतिशत दर्ज की गई। राहत की बात यह रही कि किसी भी परीक्षा केंद्र से एक भी परीक्षार्थी के निष्कासित होने की सूचना नहीं मिली।केबी यह भी पढ़ें- एईडीओ ...