पूर्णिया, फरवरी 16 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए सरकारी चावल के चोरी के मामले में छह बोरी चावल के साथ पकराए शिक्षक को दूसरे दिन थाने से छोड़ दिया। मामला बनमनखी प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के वार्ड संख्या सात स्थित मध्य विद्यालय पिपरा का बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विद्यालय का ताला तोड़कर सरकारी चावल की चोरी की जा रही है सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके से विद्यालय के सहायक शिक्षक को छह बोरी चावल के साथ पकड़ा था। बरामद चावल की बोरियों को जब्त कर थाने भी लाया गया। थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि एमडीएम पदाधिकारी द्वारा आवेदन में विद्यालय के भंडारण पंजी की जांच रिपोर्ट में खाद्यान्न मौजूद मिला है। रिपोर्ट मिलने के बाद शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.