फतेहपुर, मार्च 17 -- फतेहपुर। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 10 और सहायक शिक्षकों की तैनाती का रास्ता साफ हो गया। कोर्ट के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इनकी काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। स्पष्ट किया गया है कि काउंसिलिंग वाले दिन अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थिति होना अनिवार्य है। बीएसए भारती त्रिपाठी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा जारी निर्णय के तहत सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देश पर उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषय के सहायक अध्यापकों के पद 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जानी है। जिसमें अमित कुमार, अंकित बाजपेई, गनेश कुमार, कमला प्रसाद, मनोज सिंह, नेहा शुक्ला, प्रशांत सागर गुप्ता, रुपेन्द्र सिंह, तन्वी शुक्ला और विनीत कुमार शामिल हैं। इनकी काउंसिलिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.