बोकारो, मार्च 10 -- गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत तिलैया पंचायत के डाकासाड़म निवासी सहायक शिक्षक धनेश्वर राम का इकलौता पुत्र 12 वर्षीय पीयूष राम रांची स्थित मेडिका मोड़ के आसपास से बीते रविवार को लापता हो गया है। पिता ने बताया कि सुबह सवारी बस से वह अपनी बड़ी बहन के साथ रांची गया था। दोनों वहीं रह कर पढ़ाई करते हैं। होली की छुट्टी में दोनों घर आये थे। बस से मेडिका, रांची के पास दोनों उतरे और एक होटल में खाना खाया। इसके बाद पीयूष शौच करने गया, बेटी इंतजार करती रही, लेकिन वह काफी देर बाद भी नहीं लौटा। इसके बाद बेटी घर लौट आयी और पुनः अपने पिता और मां के साथ रांची गयी। सभी पीयूष की तलाश में जुटे हैं। स्थानीय थाना में भी सूचना दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.