चतरा, अप्रैल 6 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बटेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने की। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 18 अप्रैल 2026 को रांची में आयोजित आंदोलन में बड़ी संख्या में प्रखंड के सहायक अध्यापक भाग लेंगे। इसको लेकर सभी शिक्षकों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया गया है, जिससे शिक्षकों में आक्रोश है। बैठक के दौरान संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से श्रवण कुमार को मीडिया प्रभारी...