चतरा, जनवरी 5 -- चतरा, प्रतिनिधि। राज्य से 24 सहायक शिक्षकों की तृतीय सूची जारी होने के बाद चतरा जिला में सोमवार को नियुक्ति को लेकर डीआरडीए के सभाकक्ष में काउंसलिंग किया गया। काउंसलिंग में वर्ग 1 से 5 तक में 19 सहायक शिक्षकों में से 17 उपस्थित हुए एवं दो अनुपस्थित रहे। वही वर्ग 6 से 8 तक में पांच सहायक शिक्षक काउंसलिंग में उपस्थित हुए। इसी तरह 24 सहायक शिक्षकों में से काउंसलिंग में 22 शिक्षक ही शामिल हुए। यह काउंसलिंग सदर अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जफर आलम जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा जिला शिक्षा अधीक्षक राम जी एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा लिया गया था। सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आलम ने बताया कि काउंसलिंग के 10 दिनों के बाद जिला स्थापना की बैठक में सहायक शिक्षकों को स्कूल में नियुक्त किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.