लखनऊ, अगस्त 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में सरकारी, अर्द्धसरकारी विभागों, संस्थाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें दक्ष और सक्षम बनाने का काम किया जा रहा है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं राज्य ग्रामीण विकास संस्थान लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में मॉडल संकुल स्तरीय संघ के एमआईएस सहायक एवं लेखाकार का 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण अरुण कुमार मिशन निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निर्देशन में आयोजित किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...