पिथौरागढ़, मई 31 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। प्रसार प्रशिक्षण केंद्र थरकोट में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में ग्राम विकास अधिकारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और विभागीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत राज विभाग के सहायक विकास अधिकारी को क्षेत्र पंचायत का सचिव बनाए जाने का ग्राम विकास अधिकारियों ने पुरजोर विरोध किया। अधिवेशन का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। नई कार्यकारिणी में प्रवीण सिंह बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोकुल मखौलिया को उपाध्यक्ष, गीता महर को महिला उपाध्यक्ष, भूपेंद्र बिष्ट को कोषाध्यक्ष, दीपक मेहता को संगठन मंत्री, मयंक खर्कवाल को मीडिया प्रभारी, अक्षय धामी को प्रांतीय प्रतिनिधि तथा कौशिक पाठक को संप्रेक्षक चुना गया। यह भी...