शामली, फरवरी 17 -- डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय कांधला का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वयं सहायता समूहों के कार्य, आईजीआरएस एवं क्षेत्र पंचायत निधि से संबंधित कार्यों की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत के अनुपस्थित पाए जाने पर डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शौचालय की स्थिति भी ठीक नहीं पाई गई, जिस पर आवश्यक सुधार करने को कहा गया। डीएम ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरतने औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.