सहायक लोको पायलट भर्ती: 30 अक्तूबर को साइको टेस्ट
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट भर्ती 2025 के कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक जारी कर दिया है। सीबीटी-दो में सफल 4453 अभ्यर्थी 30 अक्तूबर को होने वाले साइको टेस्ट में शामिल होंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर ई-कॉल लेटर के साथ मूल पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। इस भर्ती के तहत देशभर के जोनल रेलवे में 9970 पद भरे जाने हैं, जिनमें एनसीआर के 508 पद शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.