इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- भरथना। परिचालन समय समाप्त होने के बाद भरथना रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी को रवाना करने से पहले सहायक लोको पायलट के सीने में अचानक दर्द उठ गया। मामले से रेलवे कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया। शुक्रवार रात करीब 11 बजे स्टेशन पर डाउन लूप लाइन पर परिचालन समय अवधि समाप्त होने के बाद खड़ी मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान सहायक लोको पायलट 31 वर्षीय शैलेन्द्र की तबीयत बिगड़ गई। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई, जिस पर ऑन ड्यूटी रेलकर्मी और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। यह भी पढ़ें- तीन ट्रेनों में तीन गर्भवती महिलाओं का हुआ सुरक्षित प्रसव डॉक्टरों के मुताबिक सहायक लोको पायलट शैलेन्द्र को सीने में दर्द की शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.