गुड़गांव, मई 25 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। पटौदी के गांव लोकरा में बिजली के खंभे पर ट्रांसफॉर्मर ठीक कर रहे सहायक लाइनमैन को फोरमैन की लापरवाही से करंट लग गया। फोरमैन ने सहायक लाइनमैन से बिना जानकारी लिए बिजली को चालू कर दिया। करंट लगने से सहायक लाइनमैन जमीन पर आ गिरा, जिससे उसे चोट पहुंचीं। इस सिलसिले में थाना पटौदी में मामला दर्ज हुआ है। धारूहेड़ा के गांव ढाकिया निवासी 34 वर्षीय नफे सिंह दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में सहायक सहायक लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। 22 मई की सुबह 10.30 बजे उसे सूचना मिली कि गांव लोकरा में 25केवीए ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ने की वजह से बिजली गुल हो गई है। गांव लोकरा निवासी लालाराम ने इस सिलसिले में शिकायत की हुई है। सहायक लाइनमैन का आरोप है कि उसने फोरमैन बालमुकुंद को बिजली सप्लाई बंद करने का आग्र...