सहायक रसोईया पद के लिए काउंसिलिंग, 313 में 135 अभ्यर्थी हुए शामिल
छपरा, जून 8 -- छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चतुर्थवर्गीय कर्मियों की बहाली प्रक्रिया के तहत सोमवार को जिला स्कूल, छपरा में सहायक रसोईया पद के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग आयोजित की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस पद के लिए कुल 313 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होना था, लेकिन दिनभर चली प्रक्रिया में 135 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए छह काउंटर बनाए गए थे। सुबह से ही जिला स्कूल परिसर में अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। काउंसिलिंग के दौरान शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों व कर्मियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला कार्यक्रम कार्यालय की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.