दरभंगा, फरवरी 20 -- दरभंगा। पूर्व मध्य रेलवे के सहायक महाप्रबंधक अमरेंदर कुमार ने गुरुवार को दरभंगा जंक्शन का गहन निरीक्षण किया। उनके साथ समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा, सीनियर डीसीएम एवं दर्जनों वरिष्ठ अधिकारी थे। जंक्शन पर अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद सहायक महाप्रबंधक कोचिंग डिपो पहुंचे। यहां कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से कोचिंग डिपो के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा उन्हें व्यापक निर्देश दिए। यहां से वाशिंग पिट पहुंचकर वाशिंग पिट का भी गहन निरीक्षण किया। सभी अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए आगे बढ़ते रहे। वहीं आरओबी के आसपास के क्षेत्र में चल रहा निर्माण कार्य एवं अतिक्रमण आदि की चर्चा भी अधिकारियों के साथ हुई। विभिन्न गाड़ियों से आ रहे बेडरोल से संबंधित शिकायत की ओर भी सहायक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.