सहायक मंडल अभियंता ने रेलवे ट्रैक का किया निरीक्षण
मऊ, मई 19 -- मुहम्मदाबाद गोहना। सहायक मंडल अभियंता पूर्वोत्तर रेलवे मऊ एसके पांडे ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेलवे ट्रैक एवं रेलवे की बनी हुई बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया। स्टेशन अधीक्षक सूर्यनाथ से बिल्डिंग के रखरखाव, रेलवे ट्रैक की सुरक्षा आदि बिंदुओं पर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे ट्रैक का गहनता से निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया की ट्रैक की देखरेख कर रहे संबंधित विभाग इस पर विशेष नजर रखी जाए। जिससे होने वाली दुर्घटनाओं से हम बचे रहेंगे। इस मौके पर रेल पथ निरीक्षक आरपी सिंह, विजय कुमार प्रजापति, जितेंद्र कुमार समेत उनके सहयोगी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.