दुमका, जून 9 -- दुमका। रिश्वत लेकर दूसरे पक्ष साहिबगंज जिला के मिर्जाचौकी थाना अंतर्गत तेतरिया गांव निवासी उदय कृष्ण सिंह के पक्ष में फैसला सुनाए जाने का आरोप लगाते हुए नाराज गोड्डा जिला के महगामा थाना अंतर्गत कमरगामा के बोंगाड़ी गांव की रैयत सुकुरी देवी और वर्णलता देवी के परिजन मंगलवार को दुमका के बंदोबस्त कार्यालय पहुंचे और सभी लोग सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार के चैम्बर में घुसकर मारपीट करते हुए उन्हें खींचकर बाहर निकाला।

महिलाओं का प्रदर्शन महिलाओं ने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार के कलर एवं हाथ पकड़ कर खींचते हुए पैदल ही प्रमंडल आयुक्त के कार्यालय पहुंची, पर कार्यालय में प्रमंडलीय आयुक्त नहीं थे। आयुक्त के सचिव अमित कुमार ने दोनों पक्षों को बुलाया और मामले की जानकारी ली। सचिव अमित कुमार ने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज क...