गुड़गांव, मार्च 28 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। सहायक प्रोफेसर की कार बीच सड़क पर रोककर उन पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने सोने की चेन भी लूट ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर राजेंद्रा पार्क थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहायक प्रोफेसर शिवम वशिष्ठ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एसजीटी यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर हैं। 10 मार्च को कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में चार युवकों ने उनकी गाड़ी को जबरन रुकवाया। युवकों के चेहरे रुमाल से ढ़के हुए थे। एक युवक ने एसजीटी यूनिवर्सिटी की ही शर्ट पहनी हुई थी। बदमाशों ने उन्हें गाड़ी से नीचे उतारा और ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उनके चेहरे, कमर और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। इस दौरान बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। उन्हें जान से मारने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.