सहायक प्राध्यापक (लॉ) अभ्यर्थियों की अकादमिक वेटेज सूची जारी
रांची, जून 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस) में सहायक प्राध्यापक (लॉ) के पूर्णकालिक संविदा पदों के लिए आवेदन करनेवाले अभ्यर्थियों की अकादमिक वेटेज व अन्य विवरण विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ranchiuniversity.ac.in पर अपलोड कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि अभ्यर्थी अपने अकादमिक वेटेज और अन्य विवरणों का सत्यापन अवश्य कर लें। अगर किसी अभ्यर्थी को अपने विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि, विसंगति या स्पष्टीकरण की आवश्यकता महसूस होती है तो वे अपनी आपत्ति ईमेल rucvs.ranchi@gmail.com पर भेज सकते हैं। आपत्ति या स्पष्टीकरण भेजने की अंतिम तिथि 4 जून निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन, आपत्ति या संचार पर विचार नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.