सहायक प्राध्यापक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज
पटना, अगस्त 9 -- बिहार में सहायक प्राध्यापक भर्ती प्रक्रिया को लेकर रविवार को पटना कॉलेज में सहायक अभ्यर्थियों की बैठक हुई। छात्र नेता सौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने राज्य में बीईटी (बिहार पात्रता परीक्षा) के शीघ्र आयोजन, वस्तुनिष्ठ चयन प्रणाली और आयु सीमा में संशोधन की मांग को जोर-शोर से उठाया। अभ्यर्थियों का कहना है कि देश के कई राज्यों में एसईटी, एसएलईटी जैसी राज्यस्तरीय पात्रता परीक्षा होती है, जबकि बिहार में बीईटी लंबे समय से नहीं हुई है। इससे राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर से वंचित होना पड़ता है। वर्णनात्मक परीक्षा की तुलना में वस्तुनिष्ठ परीक्षा को अधिक पारदर्शी बताते हुए इसे लागू करने की मांग की गई। अभ्यर्थियों ने न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष करने की मांग रखी। इस दौरान अमन कुमार यादव, अनुज कुमार पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.