मोतिहारी, अगस्त 7 -- मोतिहारी निप्र । मुंशी सिंह कॉलेज के राजनीति विज्ञान स्नातकोत्तर विभाग के पूर्व छात्र शिवम कुमार का चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय चयन आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक के पद पर हुआ है। शिवम कुमार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा आवंटित किया गया है। श्री कुमार धरमपुर, सुगौली निवासी सुमेश्वर साह के पुत्र हैं। उन्होंने स्नातक सत्र 2019-2022 व स्नातकोत्तर सत्र 2022-2024 में राजनीति विज्ञान विभाग के नियमित छात्र के रूप में अध्ययन किया था। उन्होंने दिसंबर 2025 में यूजीसी-नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसके बाद उनका यह चयन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...