सहायक प्राध्यापक नियुक्ति प्रक्रिया और पारदर्शी होगी
पटना, अक्टूबर 30 -- सूबे के विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के पहले शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, शैक्षणिक विशेषज्ञों, विभिन्न संगठनों एवं आम नागरिकों से भी सुझावों पर विचार होगा। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि समिति द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। दरअसल, सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से बिहार लोक भवन द्वारा उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति राज्य के विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए वर्तमान व्यवस्था व इस संबंध में अधिसूचित परिनियमों की समीक्षा करेगी और आवश्यक सुधारों के संबंध में अनुशंसा प्रस्तुत करेगी। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.