मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर। सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए बने ड्राफ्ट का बीआरएबीयू अतिथि शिक्षक संघ और छात्र हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) ने विरोध किया है। सहायक प्राध्यापक अभ्यर्थियों ने भी इस ड्राफ्ट पर विरोध जताते हुए राज्यपाल को पत्र लिखा है। अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. ललित किशाोर ने कहा कि बहाली के लिए प्रस्तावित नियमावली त्रुटिपूर्ण है। नियमावली में डोमिसाइल का प्रावधान नहीं किया गया है, जो बिहारी अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है। नियमावली में नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा अनिवार्य की गई है, जो स्पष्ट तौर पर यूजीसी रेगुलेशन 2018 का उल्लंघन है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संकेत मिश्रा ने कहा है कि इस नियमावली में जितने भी नियम बनाए गए हैं, उनमें सभी छात्र विरोधी हैं। जो शोधार्थी इतनी मेहनत से पीएचडी की उपाधि लेते हैं, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.